रानीतराई।भाजपा मण्डल जामगाँव आर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 17 सितंबर को सुबह 7 बजे कौही स्थित महाकाल एवं माँ काली मंदिर परिसर से स्वच्छता अभियान के साथ होगी। मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू के नेतृत्व में पदाधिकारी मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई करेंगे और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन हेतु पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही सुबह 10 बजे यहाँ 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कला मंच एवं साहू भवन का भूमिपूजन सांसद विजय बघेल (दुर्ग लोकसभा) के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू करेंगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, महामंत्री निर्मल जैन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धनराज साहू, सेवा सहकारी समिति रानीतराई के अध्यक्ष योगेश्वर साहू, सांसद प्रतिनिधि कामता साहू, मण्डल मंत्री गुमान साहू,योगेश्वर साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति रानीतराई ,गुमान साहू मंत्री भाजपा मण्डल,यशवंत यादव मंत्री भाजपा मण्डल ,संतोष साहू बूथ अध्यक्ष, सोहन साहू बूथ अध्यक्ष, सरपंच श्रीमती लीना सुरेश साहू उपस्थित रहेंगे।