“ओदरागहन में 48 घंटे तक चला अखंड रामधुनी महोत्सव”विधायक प्रतिनिधि अशोक ने कहा-“रामधुनी हमारी सनातन परंपरा और आस्था की पहचान

“ओदरागहन में 48 घंटे तक चला अखंड रामधुनी महोत्सव”विधायक प्रतिनिधि अशोक ने कहा-“रामधुनी हमारी सनातन परंपरा और आस्था की पहचान

जामगांव आर। शक्तिश्वर धाम ओदरागहन में अखंड रामधुनी सम्मेलन का 70वां वर्ष बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर 48 घंटे तक सियारामचंद्र नाम संकीर्तन की अविरल धारा प्रवाहित होती रही। इस महायज्ञ में आहुति देने पहुंचे विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व उपाध्यक्ष ज़िला पंचायत दुर्ग अशोक साहू ने पूजा-अर्चना कर ग्राम एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि “रामधुनी हमारी लोक संस्कृति, आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करता है।” साथ ही उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई भी दी

इस अवसर पर आयोजक समिति के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे जिनमें कुलेश्वर गंजीर, लक्ष्मीनारायण गंजीर, भोजराम रघुवंशी, नीलकंठ शुक्ला, होमेश साहू, चंद्रहास साहू, संतोष जैन, योगेश साहू, महेंद्र गौटिया, बरनू साहू, देवानंद साहू, दाऊलाल यादव, रमेश हिरवानी, सांवतराम साहू, दीनू साहू, घनाराम साहू, सुखराम यादव, राजेंद्र साहू, राजेश हिरवानी, चेतन साहू, भीखम, पतिराम साहू, गणेश साहू, धनेश सिन्हा, डीगेश साहू सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *