सेवा के सात स्वर्णिम दिन पूरे, आगेसरा में NSS वालंटियरों को दी गई गरिमामयी विदाई

जामगांव आर। मदन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला द्वारा ग्राम पंचायत आगेसरा में दिनांक 08 दिसंबर 2025 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर महाविद्यालय से पहुंचे सभी NSS वालंटियरों एवं शिक्षकों को ग्राम पंचायत आगेसरा द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। शिविर के दौरान NSS वालंटियरों ने ग्राम पंचायत आगेसरा में स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, योग, खेलकूद एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया। साथ ही, छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विदाई समारोह में ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच रमाकांत साहू ने महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं NSS के छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उप सरपंच सुशीला साहू सहित ग्राम पंचायत के पंचगण केशव सोनी, रोहित साहू, थान सिंह पटेल, एकेश्वर साहू, उर्वशी सोनी, ईश्वरी साहू, प्रेमलता साहू, हेमलता पटेल एवं रामहीन निषाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के NSS प्रभारी प्रमोद भारती द्वारा ग्राम पंचायत आगेसरा एवं समस्त जनप्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समारोह में कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद भारती, सहायक प्राध्यापक कमलेश्वर साहू, प्रदीप साहू, डॉ. रमेश साहू, अंजनी पैकरा, सुमन कश्यप एवं रूद्र प्रताप सोम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *