अकतई में देवी विसर्जन यात्रा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, दर्जनभर श्रद्धालु घायल

जामगांव आर। समीपस्थ ग्राम अकतई में गुरुवार को दुर्गा विसर्जन यात्रा के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई जब भाठापारा क्षेत्र में श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया। घटना में दर्जनभर ग्रामीण घायल हो गए।।जजजानकारी के अनुसार विसर्जन यात्रा के दौरान पटाखों और धुएँ से पीपल पेड़ पर डेरा जमाए मधुमक्खियाँ भड़क गईं और भीड़ पर हमला कर दिया। इससे कई श्रद्धालु गंभीर रूप से प्रभावित हुए। घायलों में सुनील चंद्राकर, थानू साहू, गणपत साहू, थानसिंह सिन्हा, नीलाम्बर ठाकुर, राजेन्द्र सिन्हा सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने किसी तरह मधुमक्खियों से बचकर अपनी जान बचाई। चिकित्सकों ने तुरंत घायलों का उपचार किया जबकि कुछ लोगों ने बाहर जाकर इलाज कराया।।ग्रामीणों ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए विसर्जन यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सावधानी की विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *