देवादा में 15 जून को होगा भक्ति सागर मानस संगोष्ठी का भव्य आयोजन

पाटन। तहसील मानस संघ पाटन के सम्बद्ध मानस शक्ति केंद्र खम्हरिया द्वारा ग्राम देवादा में आगामी 15 जून 2025 को एक भव्य धार्मिक आयोजन “भक्ति सागर मानस संगोष्ठी” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिरस और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है। आयोजक मंडल एवं ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

संगोष्ठी का शुभारंभ प्रातः 10 बजे दीप प्रज्वलन एवं शुभ उद्घाटन से होगा। इस अवसर पर जिला मानस संघ दुर्ग के अध्यक्ष श्री मेहत्तर वर्मा, तहसील मानस संघ पाटन के अध्यक्ष श्री टीकाराम साहू, ग्राम पंचायत देवादा की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा, तथा उपसरपंच श्री सोहन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

समापन समारोह को गरिमामय बनाने के लिए दुर्ग लोकसभा के सांसद माननीय श्री विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलिमा राजेन्द्र चंद्राकर विशेष अतिथि होंगी। इनके अतिरिक्त जनपद अध्यक्ष पाटन श्रीमती कीर्ती नायक, जनपद सदस्य श्री कमलेश कांत साहू, बीरी ग्राम पंचायत के सरपंच श्री रूपेन्द्र (राजू) साहू एवं कुम्हारीखुर्द समिति प्रबंधक श्री चंद्र ठाकुर भी शामिल होंगे।

मानस मंडली,भजन गायन और पंडवानी की होगी विशेष प्रस्तुति

संगोष्ठी के दौरान विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रमुख भजन गायकों में श्री गिरधारी साहू, श्री अरुण कश्यप, श्री संत साहू, श्री परमानंद साहू, श्री हितेन्द्र साहू, श्री रौशन विश्वकर्मा, और श्री दयानंद साहू (संचालक, एकता मानस मंडली देवादा) प्रमुख हैं। इस अवसर पर श्री चेतन देवांगन द्वारा पंडवानी विशेष की प्रस्तुति भी दी जाएगी, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा।

मानस वंदना एवं वक्तागण की भागीदारी

मानस संगोष्ठी में सिद्धिविनायक मानस मंडली बठेना,, त्रिवेणी मानस मंडली केसरा, जय माँ तुलसी महिला मंडली चंगोरी, सुभाष मानस मंडली अरसनारा एवं संगीत मानस मंडली निपानी द्वारा मानस वंदना की जाएगी।मानस वक्ता के रूप में श्री नीलकंठ ठाकुर (अध्यक्ष, जिला मानस संघ दुर्ग), श्री कमल साहू, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती कुमुद साहू, श्रीमती ललिता साहू, और डॉ. रेखा साहू के विचार सुनने को मिलेंगे।

संयोजन एवं संचालन

मंच संचालन की जिम्मेदारी श्री रामनारायण वर्मा एवं श्री मुरली वैष्णव निभाएंगे। आयोजन का संयोजन तहसील मानस संघ पाटन तथा मानस शक्ति केंद्र क्रमांक 01 खखरीरा (पाटन) द्वारा किया जा रहा है।

इस आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में भारी उत्साह है और श्रद्धालु वर्ग से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। आयोजक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक संगोष्ठी में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *