शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा में नवपदस्थ शिक्षक प्रफुल्ल चंद्र साहू के सौजन्य से भव्य न्योता भोजन कार्यक्रम सम्पन्न

पाटन। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा में आज नवपदस्थ शिक्षक श्री प्रफुल्ल चंद्र साहू के द्वारा भव्य न्योता भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात उपस्थित गणमान्य अतिथियों का फूलमाला एवं गुलाल लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आशीर्वचन प्रदान किए। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित न्योता भोजन के बाद कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जितेन्द्र वर्मा – प्रदेश मंत्री, भाजपा शामिल हुए, आयोजन में श्री निक्की योगेश भाले – अध्यक्ष, नगर पंचायत,श्रीमती रानी केशव बंछोर – भाजपा मंडल अध्यक्ष,श्री दीपक यादव – पार्षद खोरपा एवं उपनेता प्रतिपक्ष,श्रीमती संगीता धुरंधर – पार्षद खोरपा,श्री केवल चन्द्र देवांगन – सभापति, नगर पंचायत पाटनश्री देवेन्द्र कुमार ठाकुर – पार्षद अटारी,श्री केशव बंछोर – वरिष्ठ भाजपा नेता,श्रीमती कामिनी धुरंधर – विधायक प्रतिनिधिश्री अभिषेक कोसे – अध्यक्ष SMC,श्रीमती प्रभा धुरंधर – SMC सदस्य,श्रीमती अनुसुईया बंछोर – शिक्षाविद् सहित
प्रधानपाठक श्री संतोष कुमार शर्मा (MS), श्री कमलेश कुमार साहू (PS), CAC बालक पाटन से रोशन कुमार देशमुख,
शिक्षकगण श्रीमती आशा साहू, श्री प्रफुल्ल चंद्र साहू, श्री ठाकुर राम यादव, श्रीमती भूमिजा देवांगन, सुश्री खुशी कोसे सहितअन्य आमंत्रित नागरिक श्री जयंती श्रीवास, श्रीमती दीपा श्रीवास, श्रीमती भारती वर्मा, श्रीमती लता शांडिल्य, श्रीमती मालती वर्मा, श्रीमती लीला यादव, श्रीमती प्रमिला कोसे, तामेश्वरी यादव आदि उपस्थित रहे। नवपदस्थ शिक्षक श्री प्रफुल्ल चंद्र साहू के इस मधुर आयोजन की सभी अतिथियों ने सराहना की तथा इसे विद्यालय एवं समुदाय के बीच सौहार्द का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *