जामगांव आर– जन कल्याण रामोत्सव समिति की अगुवाई में 6 अप्रैल को जामगांव आर में रामनवमी का पर्व अद्भुत भव्यता और आस्था के साथ मनाया जाएगा,बताया गया कि दिव्यता से भरपूर माहौल में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, जिसमें संतगणों की गरिमामयी उपस्थिति भक्तों के उत्साह को चरम पर पहुंचाएगी। स्थानीय बाजार चौक में आयोजित धर्मसभा में संतो के आध्यात्मिक प्रवचनों से वातावरण गूंजेगा और पूरे नगर में रामभक्ति की बयार बहेगी ! कार्यक्रम संयोजक प्रणव शर्मा ने बताया कि दोपहर 1 बजे गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में देवी मां की पूजा अर्चना के साथ विशाल वाहन रैली निकलेगी जो जामगांव आर पहुँचकर शोभायात्रा में तब्दील हो जाएगी !
अध्यक्ष किशोर साहू एवं महामंत्री पुरणेंद्र सिन्हा ने बताया कि किसान चौक में आमन्त्रित सन्तजनों एवं सभी रामभक्तों का भव्य स्वागत होगा,आकर्षक झांकी और रामधुन पर सभी रामभक्त झूमते गाते शोभायात्रा निकालेंगे ! समिति के सचिव मनीष चन्द्राकर एवं रवि सिन्हा के मुताबिक रामोत्सव का यह अनुपम संगम श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक चेतना का एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगा।
बाजार चौक में आयोजित धर्मसभा में श्रीराम विग्रह की पूजा अर्चना और सामूहिक आरती उपरांत धर्मसभा में छग योग आयोग के अध्यक्ष रूपनरायन सिन्हा एवं ग्रामीणों द्वारा संतो का अभिनंदन होगा ! रामनवमी पर आयोजित धर्मसभा में सन्त कबीर पंथ के सन्त रविकर साहेब,निरंजनी अखाड़ा के स्वामी परमतमानन्द जी,विहंगम योग से योगेश्वरानन्द जी,विहिम प्रान्त मंत्री घनश्याम चौधरी,बजरंगदल प्रान्त संयोजक ऋषि मिश्रा का प्रेरक उद्बोधन होगा ! आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्र के सभी सनातनी धर्मावलम्बियों से कार्यकम में शामिल होने का अपील किया है !