पीएम मोदी के नेतृत्व में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का पारित होना ऐतिहासिक उपलब्धि-विजय बघेल

भिलाई–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुप्रतीक्षित वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का संसद में पारित होना एक ऐतिहासिक क्षण है दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने इसे सामाजिक सुधार की दिशा में एक सशक्त कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस संशोधन से वक्फ बोर्ड में वर्षों से व्याप्त अनियमितता, भ्रष्टाचार और अपारदर्शिता पर प्रभावी लगाम लगेगी।

सांसद बघेल ने प्रेस से चर्चा में बताया कि इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाना और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। अब वक्फ बोर्डों को अपनी आय-व्यय का नियमित विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, जिससे जनता को सही जानकारी उपलब्ध रहेगी। साथ ही, वक्फ संपत्तियों के संरक्षण और उपयोग में सुधार होगा।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार सामाजिक न्याय और समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक इसी दिशा में एक मजबूत पहल है। इससे न केवल वक्फ सम्पत्तियों का दुरुपयोग रुकेगा, बल्कि समाज के वंचित वर्गों के लिए संसाधनों का सही उपयोग भी सुनिश्चित हो सकेगा। यह निर्णय वास्तव में एक नए युग की शुरुआत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *