पाटन । भारत के लोकतंत्र को सशक्त, सुव्यवस्थित एवं मितव्ययी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत प्रबुद्ध नागरिक विचार मंच, पाटन द्वारा “एक राष्ट्र-एक चुनाव” विषय पर पाटन विधानसभा स्तर पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी स्वामी आत्मानंद सभागार पाटन में 30 मई 2025, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे आयोजित होगी।
इस संगोष्ठी का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी विजन के अनुरूप बार-बार होने वाले चुनावों की प्रक्रिया को एकीकृत करते हुए लोकतंत्र की मजबूती एवं व्यय नियंत्रण को सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल उपस्थित रहेंगे, अध्यक्षता भाजपा दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” अभियान दुर्ग के जिला संयोजक राजेन्द्र पाध्ये अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष पाटन योगेश निक्की भाले एवं जनपद अध्यक्ष पाटन कीर्ति नायक उपस्थित रहेंगे। आयोजन में जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है, कार्यक्रम में सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।