मंत्रालय की स्टाफ बस में अचानक लगी आग, ड्यूटी से लौट रहे थे कर्मचारी; मची अफरा-तफरी

मंत्रालय की स्टाफ बस में अचानक लगी आग, ड्यूटी से लौट रहे थे कर्मचारी; मची अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम मंत्रालय के कर्मचारियों को लेकर लौट रही स्टाफ बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बस कबीर नगर रूट पर संचालित हो रही थी और ड्यूटी समाप्त होने के बाद कर्मचारियों को लेकर वापस जा रही थी। इसी दौरान बस में अचानक आग भड़क उठी। घटना राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बस में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की।
कर्मचारियों को लेकर लौट रही थी बस
मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रालय स्टाफ की यह बस कबीर नगर रूट पर चलती है। बुधवार को कर्मचारियों की ड्यूटी समाप्त होने के बाद बस उन्हें लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान बस में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख आसपास मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई।
राखी थाना क्षेत्र में घटना, कारण अब भी स्पष्ट नहीं
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। आग की घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही आग लगने की वजह और घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *