हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार – उतई पुलिस की त्वरित कार्यवाही

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में महिला पर गैंती से हमला कर जान से मारने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला 12 अप्रैल 2025 का है, जब ग्राम उमरपोटी निवासी जागेन्द्र कुर्रे उर्फ जग्गु ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी गुलाब बाई कुर्रे पर लोहे के गैंती से तीन बार हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत श्री शंकराचार्य अस्पताल, भिलाई में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद डिस्चार्ज होने पर उसने 20 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक झा एवं SDOP पाटन श्री अनुप कुमार लकड़ा ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देश के पालन में थाना उतई की टीम ने दबिश देकर आरोपी जागेन्द्र कुर्रे (36 वर्ष) को उसके निवास ग्राम सेलूद से गिरफ्तार कर 21 अप्रैल को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया।

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन रंगारी, उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर, सउनि नेमन सिंह साहू, प्रआर महेश देवांगन, आरक्षक ध्रुव नारायण चंद्राकर, सुरेन्द्र सिंह चौहान एवं छगन साहू की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा अपराध उजागर हुआ और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *