दुर्ग । दुर्ग क्षेत्र के सांसद विजय बघेल दिनांक 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तथा 29 और 30 अप्रैल तक शासकीय कार्य हेतु दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उनके निवास कार्यालय में आयोजित होने वाला दैनिक जन दर्शन व भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थगित रहेगा। सांसद कार्यालय ने आमजनों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथियों में जन दर्शन हेतु न आएं,कार्यक्रम की अगली तिथि शीघ्र ही सूचित की जाएगी।