बटरेल में दिव्यांगजनों के लिए लगा विशेष शिविर, 64 आवेदनों पर हुई कार्रवाई

जामगांव आर। पाटन ब्लॉक के ग्राम बटरेल में गुरुवार को समाज कल्याण एवं पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन अटल समरसता भवन परिसर में किया गया। शिविर में कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 41 स्वीकृत, 3 अस्वीकृत और 20 आवेदन पुनरीक्षण के लिए संदर्भित किए गए।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन के सभापति खेललाल देशलाल उपस्थित थे। साथ ही जनपद सदस्य अजय कुमार साहू, ग्राम पंचायत बटरेल की सरपंच येमन आठे, ग्राम पंचायत खोला की सरपंच पुष्पलता जांगड़े, ग्राम पंचायत बटरेल के उपसरपंच बंसत साहू, पंचगण रूपेश साहू, कमलेश साहू, रेश्वर ठाकुर, हरदेव ठाकुर, विमल निर्मलकर, हिरकनी साहू, दुर्गती साहू और इन्द्राणी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अशोक कटारे (आंख रोग विशेषज्ञ), डॉ. एच.एल. वाजपेयी (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. पियुष देवांगन, डॉ. प्रियंका शिवकुमार (आर.एम.ओ.), डॉ. ए.एल. वर्मा (बी.ई.टी.ओ.) ने दिव्यांगजनों की जांच कर प्रमाण पत्र निर्गत किए। शिविर में 34 स्थायी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 26 नवीनीकरण प्रमाण पत्र, 1 नेत्र बाधित प्रमाण पत्र, 7 नेत्र प्रमाण पत्र, 2 श्रवण प्रमाण पत्र, 3 सिकलसेल प्रमाण पत्र और 8 मानसिक बालक-बालिका प्रमाण पत्र जारी किए गए।

समाज कल्याण विभाग से भूमि‍का गोपाल, जनसेवा संगठन से राम ठाकुर (शिविर प्रभारी), करारोपण अधिकारी आलोक सिंह ठाकुर, झंकार नागवंशी,नरेश राजपूत,कामता पटेल,शिवकुमार साहू,अरुण कुमार वर्मा, कोमल दास अंगारे, रूकमणी साहू, मुकेश कुमार विश्वकर्मा सामंत साहू (बी.एल.ई.), चंद्रकिशोर साहू, प्रदीप यादव, गोवर्धन साहु, डिलेश्वर कुमार साहू शिविर में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

शिविर में 34 स्थायी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 26 नवीनीकरण प्रमाण पत्र, 1 नेत्र बाधित प्रमाण पत्र, 7 नेत्र प्रमाण पत्र, 2 श्रवण प्रमाण पत्र, 3 सिकलसेल प्रमाण पत्र और 8 मानसिक बालक-बालिका प्रमाण पत्र जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *