जामगांव आर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का आगामी प्रसारण 25 मई, रविवार को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इसे लेकर भाजपा जामगांव आर मंडल में विशेष तैयारी की जा रही है। मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने सभी बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने बूथों पर इस कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने की व्यवस्था करें।
कार्यक्रम संयोजक रवि सिन्हा ने बताया कि “मन की बात” एक प्रेरणादायक संवाद है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें और आयोजन की फोटो सोशल मीडिया एवं संगठन से संबंधित माध्यमों पर जरूर साझा करें।
बूथ अध्यक्षों से विशेष आग्रह
भाजपा नेता निर्मल जैन ने कहा है कि यह कार्यक्रम संगठन की प्राथमिकता में है, इसलिए प्रत्येक बूथ पर इसकी सुनवाई होनी चाहिए। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे न केवल कार्यक्रम का आयोजन करें, बल्कि सहभागियों की उपस्थिति और कार्यक्रम की झलकियों को फोटो के माध्यम से साझा भी करें।