गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी मे गंगा दशहरा व गायत्री जयंती पर 4 जून से दो दिवसीय आयोजन…

जामगांव आर। गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में आगामी 4 और 5 जून 2025 को गायत्री जयंती, गंगा दशहरा के पावन अवसर पर दो दिवसीय दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम की शुरुआत 4 जून को प्रातः 9 बजे से अखंड जाप से होगी, जो संध्या 6 बजे तक चलेगा। इसके पश्चात 5 जून को प्रातः 10 बजे से पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कारों का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन प्रातः 11 बजे से ‘स्वस्थ जीवन एवं ध्यान-योग प्रशिक्षण’ शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्राणेश विश्वास (प्रतिनिधि, बघेरा, दुर्ग) द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से भंडारा (भोजन प्रसादी) की व्यवस्था की गई है।।आयोजन के लिए ट्रस्ट मंडल, गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *