सेजस जामगांव आर में कक्षा पहली की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण, 42 बच्चों को मिला प्रवेश

सेजस जामगांव आर में कक्षा पहली की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण, 42 बच्चों को मिला प्रवेश

जामगांव आर। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजस) जामगांव आर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली की प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई। शासन के निर्देशानुसार कक्षा पहली के लिए कुल 50 सीटें निर्धारित की गई थीं, जिनमें से 42 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। इनमें 24 बालिकाएं एवं 18 बालकों का चयन किया गया। वहीं बीपीएल श्रेणी से भी तीन छात्र-छात्राओं को प्रवेश का अवसर मिला। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सहायक खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलागे, सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, एसएमडीसी अध्यक्ष अंगेश्वर साहू, सदस्य मनीष जैन, प्राचार्य कविता साहू, प्रवेश प्रभारी विनीता सुधीर तथा प्राथमिक प्रधान पाठिका खैरून निशा खान उपस्थित रहीं।

विद्यालय की प्राचार्य कविता साहू ने सभी नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पालकों से संवाद कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग की अपेक्षा जताई। वहीं एसएमडीसी अध्यक्ष अंगेश्वर साहू ने विद्यार्थियों का अभिवादन करते हुए पालकों से विद्यालय के नियमों का पालन करने एवं बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *