पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि को लेकर जामगांव आर में कांग्रेस का प्रदर्शन और जनसंवाद कार्यक्रम आज

पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि को लेकर जामगांव आर में कांग्रेस का प्रदर्शन और जनसंवाद कार्यक्रम आज

जामगांव आर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर द्वारा आज सोमवार शाम 5 बजे किसान चौक जामगांव आर में महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, ईंधन की कमी, खाद्य सामग्री के बढ़ते दाम, सोना-चांदी व्यापार में संकट तथा खाद-बीज की कमी के विरोध में प्रदर्शन एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों, मंडल पदाधिकारियों, सेक्टर अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कमी से आम जनता परेशान है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बुलंद करेगी। इस प्रदर्शन कार्यक्रम में मंडल कांग्रेस जामगांव आर के अध्यक्ष कपूर साहू, मंडल कांग्रेस गाड़ाडीह के अध्यक्ष भूपेंद्र बघेल (छोटू) तथा मंडल कांग्रेस रानीतराई के अध्यक्ष सोहन जोशी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *