भाजपा प्रदेश मंत्री बनने के बाद प्रथम गृह ग्राम आगमन पर जितेन्द्र वर्मा का होगा भव्य स्वागत- झाड़मोखली में गांववाले करेंगे परंपरागत सम्मान

पाटन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा गठित नवीन कार्यकारिणी में पाटन विधानसभा क्षेत्र के गांव झाड़मोखली निवासी जितेन्द्र वर्मा को भाजपा प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश मंत्री का दायित्व संभालने के बाद प्रथम बार श्री वर्मा अपने गृह ग्राम झाड़मोखली 5 सितम्बर को शाम 6 बजे पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है। ग्रामवासी उनके स्वागत व अभिनंदन की तैयारियों में जी-जान से जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह पूरे गांव के लिए गौरव और ऐतिहासिक पल है।

स्वागत समारोह में जितेन्द्र वर्मा का पारंपरिक रीति-रिवाजों से सम्मान किया जाएगा। ग्रामवासी इस अवसर को यादगार बनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार इस भव्य समारोह में राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, युवा, महिलाएं, ग्रामीण और आसपास के नागरिकगण बड़ी संख्या में शामिल होंगे। गांव का पूरा माहौल उत्साह और उमंग से सराबोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *