जामगांव आर। दीपोत्सव के पावन अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग के सभापति प्रतिनिधि नारद साहू ने दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम निपानी, कौही, बोरेंदा, जरवाय और चुलगहन में जाकर माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के नागरिकों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
भाजपा नेता नारद साहू ने अपने संदेश में कहा—दीपों का यह पर्व हमारे जीवन से अंधकार मिटाकर आशा, उमंग और खुशहाली का प्रकाश फैलाता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का दीपक जलता रहे।”।उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ दीपावली का पर्व मनाने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि —दीपावली हमें सिखाती है कि हम अपने समाज में प्रकाश, सकारात्मकता और एकता का संदेश फैलाएं।
इस अवसर पर अरविंद साहू, पवन साहू, कामता साहू, तोमन सिन्हा, सुरेश साहू, बीरेंद्र, गजेंद्र, मयंक कुमार, कामेश कश्यप, मनीष चक्रधारी, यशवंत भोला यादव, संजू बंजारे, यशवंत साहू, सुभाष यादव, गंगा जोशी, अमन कुमार, डोमेन्द्र, विशाल, हितेश सहित ग्राम की समस्त लक्ष्मी समिति उपस्थित रही।