दुर्ग। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:30 बजे राजीव भवन, दुर्ग में आयोजित होगी। बैठक में एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर एआईसीसी ऑब्जर्वर अजय कुमार लल्लू, पीसीसी ऑब्जर्वर विधायक अनिला भेड़िया, यू.डी. मिंज तथा विक्रम मंडावी भी मौजूद रहेंगे और संगठन सृजन से जुड़ी आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, महापौर भिलाई-3 निर्मल कोसरे, एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर भी सम्मिलित होंगे । बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के पदाधिकारीगण, पूर्व विधायक, सांसद, निगम-मंडल-आयोग के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, महापौर, पूर्व महापौर, जोन प्रभारी, ग्राम प्रमुख, बूथ प्रभारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के प्रतिनिधि, पंचायत एवं जनपद प्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया।