“ग्राम औरी में सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती — सादगी, सत्य और स्वच्छता को जीवन में अपनाने का आह्वान किया…

भाजपा बूथ अध्यक्ष संतु साहू के प्रयास से 15 वर्षों से जारी है गांधी-शास्त्री जयंती की प्रेरक परंपरा

जामगांव आर। समीपस्थ ग्राम औरी में गुरुवार को गांधी-शास्त्री जयंती का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। यह आयोजन पिछले पंद्रह वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है। इस परंपरा के सूत्रधार भाजपा बूथ अध्यक्ष संतु साहू हैं, जिन्होंने अपने निजी व्यय से गांधीजी की मूर्ति की स्थापना कर इस सामाजिक पहल की नींव रखी थी।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के योगदान को नमन करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर थे ,मौके पर उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री सादगी, सत्य और परिश्रम के प्रतीक थे। आज उनके विचारों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। अध्यक्षता प्राधिकृत अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति भगवान सिंह चंद्राकर ने की। उन्होंने कहा— गांधीजी का सपना रामराज्य था जहाँ समानता, न्याय और भाईचारा हो। स्वच्छता को उन्होंने राष्ट्र निर्माण से जोड़ा था। विशेष अतिथि के रूप में नरेश केला, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज साहू, भाजपा मंडल महामंत्री निर्मल जैन एवं पूर्णेन्द्र सिन्हा, प्रो. यशवंत साव और डॉ गुलाब साहू उपस्थित रहे।

◆ जय जवान जय किसान का नारा आज भी प्रेरक-धनराज

भाजपा नेता धनराज साहू ने कहा— “गांधीजी का सत्य-अहिंसा का मार्ग और शास्त्रीजी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी प्रेरक है। महामंत्री निर्मल जैन ने नई पीढ़ी से गांधी-शास्त्री के आदर्श अपनाने का आग्रह किया।नरेश केला ने कहा— “त्याग, सेवा और सच्चाई—यही इन दोनों महापुरुषों का जीवन संदेश है। प्रो. यशवंत साव ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी का जीवन युवाओं और विद्यार्थियों के लिए आदर्श है। कार्यक्रम में नीलकंठ साहू, द्वारिका साहू, चेला राम साहू, चंद्रिका चंद्राकर, सीरेन्द्र साहू, सोहन साहू, बेनीराम, दुर्गेश यादव, रामजीवन चंद्राकर, विष्णु चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन विनोद साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *