भिलाई। असम चुनाव प्रचार के व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच दुर्ग सांसद विजय बघेल ने डिब्रूगढ़ (असम) के मोहनबाड़ी पंचायत, मिरीपठार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रत्याशी प्रशांत फूकन एवं जिला अध्यक्ष दुलाल बोरा सहित अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायी बताते हुए चुनावी अभियान में और अधिक सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी सांसद कार्यालय की ओर से सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने दी।