सामाजिक एकता का उदाहरण : साहू समाज बटरेल ने सर्वसम्मति से चुने पदाधिकारी,महेंद्र बने अध्यक्ष…

जामगांव आर। समीपस्थ ग्राम बटरेल में स्थानीय साहू समाज का चुनाव सद्भाव पूर्ण माहौल सम्पन्न हुआ,जिसमें समाजजनों ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव कर संगठन को नई कार्यकारिणी सौंपी। चुनाव में अध्यक्ष पद पर महेंद्र साहू, पुरुष उपाध्यक्ष कमलनारायण साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मीना बाई साहू, संगठन सचिव देवाराम साहू, सह-संगठन सचिव श्रीमती पुष्पा साहू, सचिव शेखर साहू, कोषाध्यक्ष मंतीर साहू, परिक्षेत्र प्रतिनिधि परमानंद साहू, सह सचिव (महिला) श्रीमती हिरकनी साहू, युवा संयोजक किशन साहू, महिला संयोजिका श्रीमती अंजनी साहू, प्रचार सचिव रमेशू साहू, महिला प्रचार सचिव श्रीमती फेरहिन साहू तथा मीडिया प्रभारी देवव्रत साहू को निर्वाचित किया गया।

इस अवसर पर परिक्षेत्रीय अध्यक्ष टेसराम साहू, जनपद सदस्य अजय साहू, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, छगन साहू, यशवंत साहू, हीरालाल साहू, राजू साहू, रूपसिंह साहू, भोकलूराम साहू, प्राणनाथ साहू, चंद्रकिशोर साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *