
जामगांव आर।सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुन्हली में आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता, मोमबत्ती प्रतियोगिता, गोदभराई, अन्नप्राशन तथा स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता सरिता साहू भाजपा मंडल मोखली, टिकेश्वरी ठाकुर सरपंच,मोगन सपहा विजय कुमार साहू उपसरपंच कुन्हली सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के योगदान को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भूनेश्वरी साहू, जमुनादेवी चंद्राकर, शशि चंद्राकर एवं नेमेश्वरी मारकंडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों तथा ग्रामीण महिलाओं ने सहभागिता की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।