जामगांव आर। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव (आर) में सत्र 2025-26 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 26 फरवरी 2026, दिन गुरुवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन की ओर से आमंत्रण जारी किया गया है, समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में कमलेश साहू (भाजपा मंडल अध्यक्ष), रामकुमार चंद्राकर (जनपद सदस्य), नरेश केला (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति) तथा पुरनेन्द्र सिन्हा (भाजपा मंडल महामंत्री) उपस्थित रहेंगे । महाविद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों, पालकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है। प्राचार्य एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ ने कहा कि यह समारोह विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का अवसर है।