‘संकल्प’ का ऐतिहासिक बजट छत्तीसगढ़ के विकास को देगा नई दिशा – योगेश निक्की भाले

पाटन। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा के नवीन भवन में प्रस्तुत वर्ष 2026–27 के बजट को नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने ऐतिहासिक बताते हुए स्वागत और अभिनंदन किया है। योगेश निक्की भाले ने कहा कि यह बजट बस्तर से सरगुजा तक विकास के ‘संकल्प’ (SANKALP) का बजट है। GYAN और GATI के बाद यह बजट संकल्प की अवधारणा पर आधारित है, जिसमें S-समावेशी विकास, A-अधोसंरचना, N-निवेश, K-कुशल मानव संसाधन, A-अंत्योदय, L-लाइवलीहुड और P-पॉलिसी से परिणाम तक की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत की गई है।

उन्होंने बताया कि बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 1725 करोड़, जल जीवन मिशन 3000 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 2000 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान 1500 करोड़, प्रधानमंत्री आवास शहरी 825 करोड़, प्रधानमंत्री फसल बीमा 820 करोड़, महिलाओं के नाम पर संपत्ति क्रय में पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट, छत्तीसगढ़ युवा दर्शन के लिए 5 करोड़, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़, प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु 33 करोड़, कृषक उन्नति योजना के लिए 10,000 करोड़, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना हेतु 600 करोड़, लोकनिर्माण विभाग के लिए 9,450 करोड़, मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना 200 करोड़, महतारी वंदन योजना 8200 करोड़, मुख्यमंत्री खाद्यान्य योजना 6500 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 4000 करोड़ तथा शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में 1500 करोड़ सहित विभिन्न योजनाओं के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं। योगेश निक्की भाले ने कहा कि यह बजट किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिक और उद्यमियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, बुनियादी ढांचा, स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर समावेशी विकास का मजबूत संदेश दिया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *