संत रविदास सम्मान के लिए 26 अक्टूबर तक करें आवेदन, सामाजिक समरसता और साहित्य-काव्य की प्रतिभाओं को मिलेगा मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने राज्य स्तरीय संत रविदास सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। सामाजिक समरसता, साहित्य और काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को इस सम्मान से प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक पात्र व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। संस्कृति विभाग की ओर से यह सम्मान संत रविदास के सामाजिक समानता, समरसता और मानव कल्याण के आदर्शों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में दीर्घकालीन साधना, विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए कार्य करने वाली प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन दिया जाएगा।

26 अक्टूबर शाम 5:30 बजे तक जमा होंगे आवेदन

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संत रविदास सम्मान के लिए प्रविष्टियां 26 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक जमा की जा सकेंगी। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, द्वितीय तल, व्यावसायिक परिसर, सेक्टर-27, अटल नगर, नवा रायपुर में जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

वेबसाइट पर मिलेगी विस्तृत जानकारी

सम्मान के लिए आवेदन की प्रक्रिया, निर्धारित प्रारूप और अन्य आवश्यक जानकारी संस्कृति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgculture.in पर उपलब्ध है। विभाग ने सामाजिक समरसता, साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पात्र व्यक्तियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी प्रविष्टियां प्रस्तुत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *