महंगाई बचाओ संघर्ष के तहत कांग्रेस ने सेलुद में किया चक्काजाम, गांधीजी को दी श्रद्धांजलि

पाटन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर 30 जनवरी 2026 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं “महंगाई बचाओ संघर्ष” अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस पाटन एवं जामगांव आर द्वारा बजरंग चौक सेलूद में एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्काजाम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याएं, धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग तथा आम जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। इस दौरान गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अहिंसात्मक एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया गया।

सांकेतिक चक्काजाम के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। इसी दौरान भाजपा के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को भी जाम का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें रास्ते में कुछ देर रुकना पड़ा। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है, किसान अपनी उपज को लेकर परेशान हैं, लेकिन सरकार जनसमस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सांकेतिक चक्काजाम के उपरांत नायाब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर , पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस पाटन अध्यक्ष मोहन साहू, जामगांव आर अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जयश्री वर्मा, अजय सिंगौर, पुरुषोत्तम तिवारी, उमेश साहू, उमाकांत साहू, अश्वनी साहू, खिलेश मार्कण्डेय, उमाकांत चंद्राकर, छोटू बघेल, गिरधर साहू, राकेश साहू, जीवधन ठाकुर, लोचन यादव, अजय राजपूत, ममता रवि पटेल, विष्णु चंद्राकर, खेमीन ओगरे, देवला साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *