योग वाटिका में रोजाना अभ्यास का दिखा असर,मर्रा के बच्चों ने अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग में लहराया परचम – 6 गोल्ड, 2 सिल्वर मेडल जीत राज्य स्तर पर बनाई जगह

जामगांव आर । पाटन ब्लॉक के ग्राम मर्रा के बच्चों ने योग के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दुर्ग स्थित अमायरा पैलेस में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग में 6 स्वर्ण और 2 रजत पदक अपने नाम किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर इन बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्पर्धा का आयोजन स्वावलम्बी योग एकेडमी के तत्वावधान में किया गया था, जिसमें ग्राम मर्रा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट योग कौशल का परिचय दिया। ये सभी बच्चे कृषि महाविद्यालय मर्रा की योग वाटिका में प्रतिदिन अभ्यास करते हैं।

इस सफलता पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अजय वर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्राम मर्रा के बच्चों ने अंचल का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उनके समर्पण, नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने योग प्रशिक्षक तुला राम वर्मा एवं धीरेन्द्र वर्मा के योगदान को भी सराहा, जिनके निरंतर प्रयास से ये प्रतिभाएं निखर रही हैं।

पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

केशव सिंह (जूनियर बालक, 14 वर्ष आयु वर्ग)

ट्रेडिशनल योगासना – गोल्ड

फॉरवर्ड बेंड स्टैंडिंग – गोल्ड

डिगमणि (सब-जूनियर बालिका, 10 वर्ष)

फॉरवर्ड बेंड – गोल्ड

हैंड बैलेंस – गोल्ड

भूमिका साहू (सीनियर बालिका, 18 वर्ष)

फॉरवर्ड बेंड स्टैंडिंग – गोल्ड

हैंड बैलेंस – गोल्ड

अंतरा साहू (सब-जूनियर बालिका, 10 वर्ष)

बैक बेंड स्टैंडिंग – सिल्वर

आर्टिस्टिक सिंगल – सिल्वर

इस सफलता पर बच्चों ने अपने प्रशिक्षक धीरेन्द्र वर्मा को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हीं के मार्गदर्शन और प्रेरणा से यह मुकाम हासिल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *