जामगांव आर। शासकीय प्राथमिक शाला गातापार में कार्यरत सहायक शिक्षक के सम्मान में विद्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक के सेवाकाल, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में ग्राम सरपंच रेवाराम साहू ने शिक्षक के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ हुआ है। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केशवराम ठाकुर एवं उपाध्यक्ष तालसिंह साहू ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि टेसराम साहू, पवन कुमार साहू, देवेंद्र कुमार साहू, प्रधान पाठक श्रीमती भुनेश्वरी नेताम, सहायक शिक्षक झामन लाल सोनवानी तथा विधायक प्रतिनिधि अरुण कुमार साहू सहित ग्रामवासी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।