भारत के दुश्मनों पर प्रहार, दुनिया में बढ़ा तनाव और IPL में CSK का पतन! पढ़ें आज की बड़ी खबरें..

YC न्यूज़ डेस्क। आज के मुख्य समाचार | 22 मई 2026
भारत के दुश्मनों पर लगातार कार्रवाई
पीओके में भारत विरोधी आतंकी संगठन अल-बद्र के खूंखार कमांडर हमजा को मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि पुलवामा हमले की साजिश में भी उसका अहम रोल था। सुरक्षा एजेंसियां इसे बड़ी कामयाबी मान रही हैं।
ईरान ने ट्रंप की मांग ठुकराई
ईरान के नेता मोजतबा ने अमेरिका को साफ संदेश देते हुए कहा कि यूरेनियम देश से बाहर नहीं जाएगा। इस बयान के बाद पश्चिम एशिया की राजनीति में तनाव और बढ़ गया है।
पाकिस्तान में नाबालिग हिंदू बच्ची का अपहरण
पाकिस्तान में 14 वर्षीय बच्ची के अपहरण, जबरन धर्मांतरण और 41 वर्षीय व्यक्ति से निकाह कराने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाराजगी बढ़ रही है।
Israel-US रिश्तों में तनाव बढ़ा
ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजराइल के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नेतन्याहू और ट्रंप के बीच करीब एक घंटे तक तीखी बहस हुई।
भारत को तेल सप्लाई पर अमेरिका का बड़ा ऐलान
अमेरिका ने कहा है कि भारत की जरूरत के मुताबिक तेल उपलब्ध कराया जाएगा। इसे दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी डील माना जा रहा है।
बकरीद से पहले हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा कि गाय की कुर्बानी ईद का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। फैसले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक
सोशल मीडिया पर चर्चा में रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का पुराना X अकाउंट ब्लॉक हो गया है। पार्टी संस्थापक ने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने की कोशिश का भी आरोप लगाया।
भारत पर सुपर एल-नीनो का खतरा
मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सुपर एल-नीनो की स्थिति बनने पर भारत में भीषण गर्मी, सूखा और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। कई पुराने रिकॉर्ड टूटने की आशंका जताई गई है।
आरजीकर केस में CBI जांच फिर शुरू
कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरजीकर मामले में सीबीआई को दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने घटना वाले दिन की पूरी सच्चाई सामने लाने को कहा है।
FM रेडियो इंडस्ट्री संकट में
एफएम रेडियो कंपनियों ने सरकार से लाइसेंस फीस खत्म करने और GST घटाने की मांग की है। कंपनियों का कहना है कि राहत नहीं मिली तो उद्योग पर गंभीर असर पड़ सकता है।
मोदी की मंत्रिपरिषद के साथ मैराथन बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब साढ़े चार घंटे तक मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने तेज फैसले लेने और “विकसित भारत 2047” को लक्ष्य बनाकर काम करने पर जोर दिया।
भोजशाला विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
धार भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।
ED के 20 साल: सिर्फ 60 मामलों में फैसला
प्रवर्तन निदेशालय के 20 साल पूरे होने पर सामने आए आंकड़ों में पता चला कि अधिकांश मामलों में अब तक अंतिम फैसला नहीं आया है। बड़ी संख्या में कुर्क संपत्तियां वापस करनी पड़ीं।
लैंड फॉर जॉब केस में आज फैसला
लालू यादव से जुड़े चर्चित लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की अदालत आज अहम फैसला सुनाएगी। राजनीतिक हलकों की नजर इस पर टिकी है।
होर्मुज क्षेत्र पर ईरान का बड़ा कदम
ईरान ने होर्मुज क्षेत्र में अपने नियंत्रण को स्पष्ट करते हुए कहा है कि यहां से गुजरने वाले जहाजों को अनुमति लेनी होगी।
सिंधु के बाद चेनाब पर भी भारत की तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत अब चेनाब नदी के पानी को मोड़ने की रणनीति पर काम कर रहा है और इसके लिए विशेष टनल बनाई जा रही है।
IPL: गुजरात ने CSK को 89 रन से हराया
आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराकर बड़ा झटका दिया। इस हार के साथ CSK लगातार तीसरे सीजन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *