सुशासन तिहार समाधान शिविर कौही में कांग्रेस का हल्लाबोल : वृक्षारोपण घोटाले की जांच की मांग, कई विभागों की लापरवाही पर प्रशासन को घेरा-पीएम आवास से लेकर जलजीवन मिशन तक उठाये सवाल

सुशासन तिहार समाधान शिविर कौही में कांग्रेस का हल्लाबोल : वृक्षारोपण घोटाले की जांच की मांग, कई विभागों की लापरवाही पर प्रशासन को घेरा-पीएम आवास से लेकर जलजीवन मिशन तक उठाये सवाल

जामगांव आर। राज्यव्यापी सुशासन तिहार के तहत गुरुवार को दक्षिण पाटन के ग्राम कौही में आयोजित शिविर में कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न विभागों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मुद्दे जोरदार ढंग से उठाए। कांग्रेस नेताओं ने विशेष रूप से उद्यानिकी विभाग द्वारा पाटन ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों मर मनरेगा के तहत किए गए वृक्षारोपण कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिविर के प्रभारी अधिकारी जनपद सीईओ जागेंद्र साहू को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। शिविर के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पाटन ब्लॉक की कई पंचायतों में पीएम आवास प्लस-2 सत्यापन के दौरान जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से काट दिए गए हैं, नए आवास स्वीकृत नही हो रहा है,जिससे गरीब परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा जल जीवन मिशन के कार्यों में भारी देरी और लापरवाही का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

शिविर के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पाटन ब्लॉक की कई पंचायतों में पीएम आवास प्लस-2 सत्यापन के दौरान जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से काट दिए गए हैं, नए आवास स्वीकृत नही हो रहा है,जिससे गरीब परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा जल जीवन मिशन के कार्यों में भारी देरी और लापरवाही का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
कांग्रेस नेताओं ने जल संसाधन विभाग के अंतर्गत टेमरी-किकीरमेटा माइनर और सिपकोंहा माइनर में गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य होने का आरोप लगाते हुए प्रभारी अधिकारी को शिकायत दर्ज कराई। शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में भी गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विद्यालय प्रतिनिधि अशोक साहू ने इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने की बात कही। जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि यदि समय रहते मामलों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने वृक्षारोपण सहित सभी शिकायतों की त्वरित जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जनपद स्सदस्य दिनेश साहू,जनपद प्रतिनिधि भेदप्रकाश वर्मा,सरपंच जानकी चौपड़िया, लीना साहू, सत्यनारायण टिकरिहा, डॉ हेमंत साहू, गजेंद्र यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *