अकतई में कृषि जागरूकता रथ के माध्यम से वैज्ञानिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा स्वास्थ्य पर किया गया जागरूक

अकतई में कृषि जागरूकता रथ के माध्यम से वैज्ञानिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा स्वास्थ्य पर किया गया जागरूक

जामगांव आर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र पाहंदा द्वारा संचालित “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत ग्राम पंचायत अकतई के आश्रित ग्राम रीवागहन, जिला दुर्ग में कृषि जागरूकता रथ पहुंचा। अभियान के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। बताया गया कि यह अभियान 5 मई 2026 से 20 मई 2026 तक दुर्ग जिले के विभिन्न गांवों में संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने, कृषि लागत कम करने तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में कृषि अनुसंधान केंद्र पाहंदा एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान मनीष कुमार वर्मा, विनय नायक, अटारी पाटन से मनीषा सिन्हा एवं प्रवीन कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं उन्नत खेती की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।अधिकारियों ने किसानों से वैज्ञानिक सलाह के अनुसार खेती करने और नई तकनीकों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में किसानों ने भी कृषि संबंधी समस्याओं और समाधान को लेकर विशेषज्ञों से चर्चा की।

इस अवसर पर सरपंच माधुरी नरोत्तम निषाद, पंच देवेंद्र साहू, पुनीत ठाकुर, भारती ठाकुर, नर्मदा ठाकुर, कुंती बाई, तुलसी बाई, लतेलीन बाई, रूखमणि, ज्योति ठाकुर, ओमप्रकाश साहू, रोशन साहू, समारू ठाकुर, फुलेश्वरी निषाद, गंगा निषाद, कुशबाई ठाकुर एवं पारस ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *