जामगांव आर। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ग्रामीण यादव समाज द्वारा ग्राम बटरेल में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। इसी तरह शुक्लाडीह में भी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बटरेल की शोभायात्रा में भगवान कृष्ण की प्रतिमा को आकर्षक फूलों से सजाया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं ने “राधे-राधे” के जयकारे लगाए और भजनों की मधुर ध्वनि के साथ यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कृष्ण मंदिर पहुँची, जहाँ विशेष पूजा-अर्चना की गई।
बटरेल के मुख्य अतिथि रहे कल्पना नारद साहू (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग), ऐमन आठे (सरपंच बटरेल), कमलेश साहू (मंडल अध्यक्ष), बी.एल. कौशिक, बसंत साहू (उपसरपंच बटरेल)। शुक्लाडीह के मुख्य अतिथि रहे कल्पना नारद साहू, देवकी निषाद (सरपंच किकिरमेटा), नारद साहू (सभापति प्रतिनिधि), रूपसिंह सिन्हा, जेठूराम निषाद, माधुरी निषाद (सरपंच अकतई), कमलेश यादव, अभिषेक सेन, जोगीराम शर्पा, तुकाराम निषाद, ताराचंद निषाद, सूरज निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कमलेश यादव, तुलसीराम यादव, रवि यादव, यशकुमार, फुलसिंह यादव, किरण यादव, कुशल यादव, इंद्रजीत यादव, राजेंद्र यादव, हेमंत यादव, नीलू यादव, परमेश्वर यादव, भगत, रमेश, नंदकुमार, तारा यादव सहित ग्रामीण यादव समाज के कार्यकर्ता व ग्रामवासी शामिल हुए ।