मां जाह्नवी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई, कांग्रेस नेता अशोक साहू ने दिया देशप्रेम का संदेश

रानीतराई। मां जाह्नवी पब्लिक स्कूल, भंसूली (के) में 79वां स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग) थे। अध्यक्षता गैंदलाल डहरिया (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) ने की। विशेष अतिथि के रूप में तुलसी डहरिया (पूर्व सरपंच), डॉ. हेमंत साहू, गजेंद्र साहू (पंच) तथा महादेव साहू (सेवानिवृत्त शिक्षक) उपस्थित रहे।

मौके पर मुख्य अतिथि अशोक साहू ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देशप्रेम और माटी के प्रति सद्भावना हमेशा जीवित रहनी चाहिए। हमें यह आज़ादी महापुरुषों के त्याग, तपस्या, बलिदान और समर्पण से मिली है। उन्होंने महाभारत में कृष्ण की लीला का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे बच्चों का भविष्य हमें ही तय करना है। अध्यक्ष गैंदलाल डहरिया ने कहा कि मां जाह्नवी पब्लिक स्कूल की बढ़ती छात्रसंख्या यह दर्शाती है कि यहां केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कार और विविध गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का समग्र विकास किया जाता है।

इस अवसर पर रमाकांत तिवारी, नोहरलाल खूंटे (प्राचार्य), राजेश्वरी साहू, करिश्मा साहू, लोकेश्वरी साहू, दीप्ति साहू, दिलेश्वरी साहू, नंदकुमार साहू, खगेश साहू, देवेंद्र मंडल, महेश साहू, रूपेंद्र साहू, उर्वशी साहू सहित ग्रामीणजन, पालकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *