सावधान ! जनगणना में गलत जानकारी देना पड़ेगा महंगा, नोटिस से छेड़छाड़ भी अपराध, नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना तय

YC न्यूज़ डेस्क । देशभर में Census 2026 (जनगणना 2026) की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार सरकार ने जनगणना प्रक्रिया को अधिक सख्त और पारदर्शी बनाने के लिए कई अहम नियम लागू किए हैं। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जनगणना के दौरान पूछे गए सवालों का गलत जवाब देने पर अब जुर्माना लगाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सटीक आंकड़ों के लिए नागरिकों द्वारा सही जानकारी देना बेहद जरूरी है, क्योंकि इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकारी योजनाएं और नीतियां तय होती हैं।

इसके अलावा, जनगणना से जुड़े अधिकारियों द्वारा मकानों पर लगाए गए नोटिस, पोस्टर या पहचान चिन्हों को हटाना या उनसे छेड़छाड़ करना भी अपराध माना जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मचारियों का सहयोग करें और सभी सवालों का सही एवं पूर्ण जवाब दें। इससे न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचेगा, बल्कि देश के विकास के लिए सटीक डेटा भी उपलब्ध हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *