CG में शिक्षा सुधार को लेकर DPI की बड़ी पहल : 9 अप्रैल को आत्मानंद स्कूलों के 751 स्कूलों के प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक, गुणवत्ता बढ़ाने पर फोकस सहित NEET-JEE तैयारी, इंग्लिश स्किल और स्मार्ट क्लास पर होगी खास चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। Directorate of Public Instruction (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह अहम बैठक 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगी। बैठक में प्रदेशभर के 751 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के प्राचार्य शामिल होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाना और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है।

बैठक में सत्र 2025-26 और 2026-27 के लिए बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने पर रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही, छात्रों को NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बनाने के लिए विशेष योजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा, स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया की समीक्षा, अंग्रेजी भाषा दक्षता को बढ़ाने के उपाय, और स्मार्ट क्लासरूम व पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा होगी। अभिभावकों और स्कूलों के बीच बेहतर तालमेल के लिए PTA (Parent-Teacher Association) की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही, नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *