बेल्हारी आत्मानंद स्कूल का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, हिंदी माध्यम में हेमलता और अंग्रेजी में धनंजय रहे अव्वल….

जामगांव आर। छत्तीसगढ़ बोर्ड एक्जाम दसवीं और बारहवीं परीक्षा के परिणामों में पाटन ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बेल्हारी ने शानदार प्रदर्शन किया है। हिंदी माध्यम कक्षा दसवीं में कुमारी हेमलता ने 553 अंक (92.2%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कु. ऐश्वर्या 90.3% के साथ द्वितीय और कु. भावना 86.8% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। अन्य उल्लेखनीय छात्रों में दुर्गेश्वरी 82%, ज्योति 80%, पायल 74.2%, खिलेश्वरी 72.5%, नम्रता 70%, और देवेश कुमार 71% शामिल हैं।

अंग्रेजी माध्यम कक्षा दसवीं में धनंजय कुमार साहू ने 84.33% के साथ प्रथम स्थान पाया, कु. निधिमा ने 79% के साथ दूसरा और कु. निकिता ने 74.5% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बारहवीं कक्षा में कु. आरती ने 81.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, लोकेश्वरी 77.02% के साथ द्वितीय, कु. वर्षा 74.4% और कु. दिव्या 74% के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। अन्य उल्लेखनीय छात्रों में खुशान 73.8%, भूपेंद्र कुमार 73.4%, राहुल 72.8%, रोशन 72.4%, सोनिया 71.3%, हेम कुमार 71.2%, जागृति 71.2%, धारना 71.8% और कोमेश 70.4% शामिल हैं।

विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम कक्षा दसवीं में 61% और कक्षा बारहवीं में 89% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। इस वर्ष हाई स्कूल में 12 और हायर सेकेंडरी में 15 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए। हाई स्कूल में 30 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 25 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि हायर सेकेंडरी में 40 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 35 द्वितीय और 4 तृतीय श्रेणी में सफल रहे।

विद्यालय के प्राचार्य वाई. के. साहू ने कहा, हमारे विद्यार्थियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने कहा, यह पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। हम सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि वे आगे भी इसी तरह नाम रोशन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *