पाटन ब्रेकिंग : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे पाहंदा, 10वीं टॉपर नूतन वर्मा को घर जाकर दी बधाई…


पाटन। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अचानक पाहंदा (अ) पहुँचकर आत्मानंद स्कूल की छात्रा नूतन वर्मा को बधाई दी। नूतन ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.83% अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉपर टेन सूची में नवां स्थान हासिल किया है।

श्री बघेल ने नूतन के घर जाकर परिवार से मुलाकात की, मिठाई खिलाई और नूतन को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि नूतन जैसी प्रतिभाशाली बेटियाँ पूरे पाटन क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं और ये नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

नूतन की सफलता पर पूरे गाँव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षक, ग्रामीण और परिवारजन इस सम्मान से गर्वित महसूस कर रहे हैं। श्री बघेल ने नूतन के माता-पिता को भी विशेष रूप से बधाई दी और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *