नवागांव बी एवं गातापार/उमरपोटी में पक्की नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन सभापति कल्पना साहू एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सम्पन्न

जामगांव आर ।ग्राम पंचायत नवागांव बी एवं गातापार/उमरपोटी में पक्की नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन समारोह बुधवार को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में कमलेश साहू (मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन), लालेश्वर साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष), नारद साहू (अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा दक्षिण पाटन) तथा अन्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मौके पर सभापति कल्पना नारद साहू ने भूमिपूजन के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में स्वच्छता और बेहतर जल निकासी की सुविधा अत्यंत आवश्यक है। नाली निर्माण जैसे कार्य न केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह ग्रामीण विकास के मूल आधार हैं। सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू ने कहा कि गांवों का वास्तविक विकास बुनियादी सुविधाओं से ही संभव है। यह निर्माण कार्य ग्रामीणों को बरसात में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाएगा और स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

इस अवसर पर रेवा राम साहू (सरपंच गातापार), कविता साहू (सरपंच नवागांव बी), दिलीप साहू (उपसरपंच गातापार), छगन साहू (उपसरपंच नवागांव बी), रोजगार सहायक चोवाराम नेताम, कौशल साहू, देवेंद्र साहू, प्रेमीन साहू, पार्वती साहू, ओमिन साहू, सरस्वती नेताम, लेखराम साहू, भेमराज साहू, यशोदा साहू, दिलीप नेताम, तुसंत टंडन, विद्याशंकर साहू, मनीष साहू, भूपेंद्र साहू, अभिषेक सेन, कमलेश यादव, सुरुज निर्मालकर, लोकेश यादव, रितेंद्र साहू, गोपेश साहू समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *