‘डिजिटल शिक्षा, ग्रामीण विकास’: आगेसरा के युवा सरपंच की अनोखी पहल-पंचायत में कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ

जामगांव आर। पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत आगेसरा के युवा सरपंच रमाकांत साहू ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए गांव के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर और डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की है। यह शुभारंभ बुधवार को स्थानीय ग्राम पंचायत भवन में किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही। इस नवाचार में दर्शन एकेडमी, दुर्ग के डायरेक्टर चुरामन साहू का विशेष सहयोग रहा। सरपंच रमाकांत साहू ने कहा कि यह प्रयास गांव के बच्चों को नवोदय, सैनिक भर्ती, सीधी भर्ती एवं कंप्यूटर शिक्षा जैसे क्षेत्रों में मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए किया गया है, जिससे ग्रामीण प्रतिभाएं आगे आ सकें। इस कोचिंग सेंटर में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शिक्षण, आधुनिक कंप्यूटर कक्ष, और एक सुव्यवस्थित लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है। यह छत्तीसगढ़ का पहला ग्राम पंचायत स्तर का ऐसा प्रयास माना जा रहा है, जहां डिजिटल इंडिया के सपनों को गांव में साकार किया जा रहा है।इस कोचिंग एवं लाइब्रेरी का संचालन बोल बम सेवा समिति और पंचायत के सहयोग से किया जाएगा।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग), अजय साहू (जनपद सदस्य), लालेश्वर साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा), कमलेश साहू(मण्डल अध्यक्ष भाजपा) सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। सभी ने इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक अनुकरणीय मॉडल है जिसे अन्य पंचायतों को भी अपनाना चाहिए।। इस कोचिंग एवं लाइब्रेरी का संचालन बोल बम सेवा समिति और पंचायत के सहयोग से किया जाएगा।

मौके पर जिपं सभापति कल्पना ने कहा कि यह पहल न केवल शिक्षा के प्रति ग्राम पंचायत आगेसरा की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि यदि इच्छाशक्ति हो तो गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। कार्यक्रम में गातापार सरपंच रेवा राम साहू,अमित अग्रवाल, कविता साहू, ऐमन आठे देवकी चुरामन साहू,माधुरी निषाद, सुशीला साहू, केशव सोनी, रोहित साहू,थानसिंह पटेल, गणेश सोनी, प्रेमलता साहू, ईश्वरी साहू, उर्वशी सोनी, हेमलता पटेल, रामहिन निषाद एवं अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *