घुघुवा (क) में डोम शेड निर्माण का भूमिपूजन, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा नया आयाम

घुघुवा (क) में डोम शेड निर्माण का भूमिपूजन, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा नया आयाम

पाटन। क्षेत्र के ग्राम घुघुवा (क) स्थित साहू भवन परिसर में डोम शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। साहू समाज द्वारा लंबे समय से भवन परिसर के मैदान में डोम शेड निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे सांसद विजय बघेल की अनुशंसा पर स्वीकृति मिलने के बाद कार्य प्रारंभ किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा रहे। उन्होंने पुष्प माल्यार्पण एवं नारियल फोड़कर तथा नींव की खुदाई कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डोम शेड बनने से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी और समाज को एक बेहतर आधारभूत संरचना प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में स्थानीय साहू समाज के अध्यक्ष ओगी राम साहू, ग्राम सरपंच शैलेन्द्री साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्माण कार्य से समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *