दुर्ग। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में, यज्ञ आयोजन समिति,गायत्री परिवार बोरसी (धनोरा रोड) द्वारा 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम मधुबन नगर धनोरा रोड, बोरसी दुर्ग में। आयोजन मण्डल के अनुज राम साहू, केके आडील,डॉ गनेशिया साहू एवं प्रेमिन आडील ने देते हुए बताया कि यह यज्ञायोजन समाज में अध्यात्म,संस्कार,सेवा और सांस्कृतिक चेतना के प्रसार का उद्देश्य लेकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यज्ञशाला का भूमिपूजन 5 नवम्बर बुधवार को गजेन्द्र यादव (शिक्षामंत्री, छ.ग. शासन) के मुख्य आतिथ्य में होगा । समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,पूर्व मंत्री रमशीला साहू,पूर्व विधायक अरुण वोरा,दुर्ग महापौर अलका बाघमार,समन्वयक एसपी सिंह,धीरज टांक,पार्षद साजन जोसेफ,गुलशन साहू सहित गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर 6,कसारीडीह,रिसाली सेक्टर एवं कादम्बरी नगर दुर्ग के प्रमुख ट्रस्टिंगण भी मौजूद रहेंगे । पूरे आयोजन का संचालन गायत्री परिवार परिजन एवं यज्ञ आयोजन समिति बोरसी द्वारा किया जा रहा है।