छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के त्रिवर्षीय चुनाव में रवींद्र राठौर प्रांताध्यक्ष निर्वाचित — राठौर पैनल की एकतरफा जीत

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के त्रिवर्षीय चुनाव में रवींद्र राठौर प्रांताध्यक्ष निर्वाचित — राठौर पैनल की एकतरफा जीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शिक्षक संगठन “छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन” के त्रिवर्षीय प्रांतीय चुनाव का आयोजन 2 नवंबर 2025 को भामाशाह साहू भवन, रायपुर में संपन्न हुआ। लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया में रवींद्र राठौर पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए संगठन पर कब्जा जमाया। प्रांताध्यक्ष पद पर रवींद्र राठौर ने 116 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय गुप्ता (48 मत) और अश्विनी कुर्रे (19 मत) को हराते हुए निर्णायक जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र हरमुख ने 109 मत पाकर हेम साहू (73 मत) को पराजित किया।
सचिव पद पर राजू टंडन ने 134 मत प्राप्त कर शरण दास (48 मत) को मात दी। कोषाध्यक्ष पद पर शेषनाथ पांडे ने 133 मत प्राप्त कर संजय कौशिक (49 मत) को हराया।इन परिणामों के साथ रवींद्र राठौर पैनल ने सभी पदों पर जीत दर्ज करते हुए संगठन के भीतर के सभी समीकरणों को ध्वस्त कर दिया।

रवींद्र राठौर के निर्वाचित होने पर बधाई की लहर
रवींद्र राठौर के प्रांताध्यक्ष निर्वाचित होने पर संगठन की विभिन्न जिला एवं ब्लॉक इकाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। दुर्ग जिला इकाई की ओर से जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पाटन चेतन सिंह परिहार, धमधा उत्तम सिंह ठाकुर, दुर्ग सतीश चंद्राकर, ब्लॉक सचिव राजकुमार बघेल, उपाध्यक्ष खेलावन सिंह कुर्रे, टेकेश्वर प्रसाद यदु, देवनारायण बघेल, अंकेश महिपाल, दानेश्वर प्रसाद वर्मा, सुनील बघेल, चन्द्रशेखर साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दीं। महिला प्रकोष्ठ पाटन की अध्यक्ष रचना वर्मा, सचिव मनीषा गौतम एवं हर्षलता साहू, शशिकला कुर्रे आदि ने भी राठौर को बधाई देते हुए कहा कि—उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *