सैनिक ग्राम पाहंदा में कबड्डी व चौसर प्रतियोगिता का शुभारंभ, भूपेश बघेल ने युवाओं को दिया संदेश देते हुए भाजपा पर तीखा हमला किया..

पाटन। पाटन ब्लॉक के सैनिक ग्राम पाहंदा में कबड्डी एवं चौसर प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ, मौके पर श्री बघेल ने सैनिक ग्राम के वीरगति प्राप्त सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि पाहंदा की माटी से देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और सहिष्णुता के साथ सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने अपने उद्बोधन के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश और राज्य सुरक्षित हाथों में नहीं हैं उन्होंने कहा कि युवाओं को लंबी-लंबी बातों में उलझाने का कार्य डबल इंजन सरकार कर रही है।

पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कार्यक्रम में भूपेश बघेल द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सड़क, पुल, पुलिया, जिम, कबड्डी मेट, मंच, सामाजिक भवन, सीसी रोड और पानी टंकी जैसे निर्माण कार्यों के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में सरपंच दिनेश ठाकुर, किशोर वर्मा, योग्य बघेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक व खिलाड़ी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *