भाजपाइयों ने ग्रामीणों संग कौही में सुनी मन की बात : पीएम मोदी के संदेशों से मिला प्रेरणा का संचार…

जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल द्वारा रविवार को ग्राम कौही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। ग्रामीणों ने बड़ी उत्सुकता के साथ प्रधानमंत्री के संदेशों को सुना और उन पर चर्चा भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का आह्वान करते हुए विज्ञान, आपदा प्रबंधन, वैश्विक मानवीय सहायता और कृषि में हो रहे नवाचारों पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। पीएम मोदी ने देशवासियों को न केवल जागरूक किया बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए भी प्रेरित किया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से जनसामान्य से आत्मीयता के साथ संवाद स्थापित करते हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ उन गुमनाम नायकों को मंच प्रदान करता है जो देश के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं।

भाजपा नेता निर्मल जैन ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देश की जनता को निरंतर प्रेरणा मिलती है, जनपद सभापति रवि सिन्हा ने इसे जनजागरण का प्रभावी माध्यम बताया।

कार्यक्रम में सरपंच लीना साहू, जनपद सदस्य रवि सिन्हा, बूथ अध्यक्ष सोहन साहू, योगेश्वर साहू,पुरणेंद्र सिन्हा, मुकेश साहू,बेनीराम साहू,यशवन्त यादव,सुरेश साहू,संतोष साहू,राजेश साहू,हेमलाल साहू,उकेश साहू,तुलाराम साहू,मुकेश साहू,बीरसिंग साहू,हेमंत निर्मलकर, रमेश साहू,मंगल साहू,नारायण साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *