खाद-बीज की स्थिति जानने मैदान में उतरेंगे भूपेश बघेल, पाटन क्षेत्र की 10 सेवा सहकारी समितियों का आज करेंगे निरीक्षण

खाद-बीज की स्थिति जानने मैदान में उतरेंगे भूपेश बघेल, पाटन क्षेत्र की 10 सेवा सहकारी समितियों का आज करेंगे निरीक्षण

पाटन। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल सोमवार 15 जून को पाटन क्षेत्र की विभिन्न सेवा सहकारी समितियों का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष Rakesh Thakur भी मौजूद रहेंगे। दौरे के दौरान भूपेश बघेल किसानों से सीधे संवाद कर डीएपी, खाद एवं बीज की उपलब्धता तथा संभावित किल्लत की जानकारी लेंगे। साथ ही किसानों की समस्याओं और कृषि कार्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक सुझाव भी प्राप्त करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सोमनी, पहंडोर, सेलूद, फेंकारी, गाड़ाडीह, कुम्हली, जामगांव (आर), बेल्हारी, निपानी और रानितराई स्थित सेवा सहकारी समितियों का निरीक्षण करेंगे। दौरा दोपहर 12 बजे सोमनी से शुरू होकर शाम 4:30 बजे रानितराई में संपन्न होगा।

कांग्रेस संगठन की ओर से क्षेत्र के किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखने का आग्रह किया गया है। बताया गया है कि किसानों को खाद, बीज और कृषि आदानों की उपलब्धता जानने के उद्देश्य से यह निरीक्षण दौरा आयोजित किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह दौरा खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसानों की जमीनी स्थिति जानने और सहकारी समितियों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *