भूपेश विचार मंच ने ‘पितर नेवता’ कार्यक्रम में किया महापुरुषों का स्मरण, पूर्व सीएम भूपेश बघेल रहे मुख्य अतिथि

दुर्ग। सतनामी आश्रम, सिविल लाइन दुर्ग में भूपेश विचार मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा छत्तीसगढ़ के महापुरुषों की स्मृति में गरिमामयी ‘पितर नेवता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के तैलचित्र एवं जैतखाम की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद उपस्थितजनों ने महापुरुषों के तैलचित्रों पर दीप प्रज्वलित कर तर्पण, अर्पण एवं समर्पण पूजन किया। मंच के अध्यक्ष संजय देशमुख, महासचिव रायसिंह ढिकोला और संयोजक मोहन हरमुख ने अतिथि संस्कार कर सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद, खूबचंद बघेल, चंदूलाल चंद्राकर, बिसम्मर यादव मरहा, दाऊ मंथरा और दाऊ रामचंद साहू जैसे महापुरुषों का स्मरण करते हुए कहा –
“जो समाज अपने पितरों और महापुरुषों को भूल जाता है, वह अपना अस्तित्व खो देता है। हमारे पूर्वज समाज और देश को राह दिखाने, उदाहरण प्रस्तुत करने और चुनौतियों से आगाह करने के लिए आते हैं।”
उन्होंने सुझाव दिया कि मंच की इस पहल को और व्यापक बनाया जाए ताकि नई पीढ़ी महापुरुषों के योगदान से प्रेरणा ले सके।

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, अरुण वोरा, सांसद प्रत्याशी राजेन्द्र साहू, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रेमलता साहू, राजेन्द्र हरमुख, कौशल वर्मा एवं टिकेश्वरी देशमुख सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने महापुरुषों की स्मृति में अपने विचार व्यक्त किए और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र सिन्हा ने किया और आभार प्रदर्शन छत्रपाल गायकवाड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व साड़ा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, भिलाई रिसाली महापौर शशि सिन्हा, मातृ संघ प्रदेशाध्यक्ष तेज बहादुर बंछोर, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, झमिता गायकवाड़, नंदकुमार सेन, रौशन वर्मा, विशाल देशमुख, भोला महोबिया, अजय वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *