जामगांव (आर)। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक जामगांव (आर) के मेधावी छात्र डोमेश ठाकुर पुत्र पुरुषोत्तम ठाकुर का चयन भारत सरकार द्वारा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के भ्रमण हेतु किया गया है।
डोमेश ने भारत सरकार के MyGov प्लेटफॉर्म पर आयोजित National Space Day 2025 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देशभर के Top 100 प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के आधार पर उन्हें ISRO का शैक्षणिक भ्रमण (Educational Visit) करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है।
इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। SMDC अध्यक्ष अंगेश्वर साहू, प्राचार्य सरजू ठाकुर, एवं ATL प्रभारी विनीता सुधीर सहित समस्त शिक्षकों ने डोमेश ठाकुर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि डोमेश की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है।