दुर्ग रोजगार कार्यालय में आज प्लेसमेंट कैंप: 100 पदों पर भर्ती, 7,000 से 80,000 रुपये तक वेतन

दुर्ग रोजगार कार्यालय में आज प्लेसमेंट कैंप: 100 पदों पर भर्ती, 7,000 से 80,000 रुपये तक वेतन

दुर्ग । जिले में युवाओं और नौकरी चाहने वालों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मालवीय नगर चौक दुर्ग में आज अर्थात 10 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जेवरा सिरसा द्वारा विभिन्न विभागों में कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित पदों पर वेतन ₹7,000 से ₹80,000 प्रति माह तक निर्धारित है।
इन पदों पर होगी भर्ती
भर्ती प्रक्रिया निम्न पदों के लिए की जाएगी—
मेडिकल ऑफिसर
डेंटिस्ट
फिजियोथेरेपिस्ट
टेक्निशियन
नर्सिंग स्टाफ
मैनेजर
लेक्चरर
लाइब्रेरियन
आईटी इंचार्ज
फील्ड ऑफिसर
एकाउंटेंट
सिक्योरिटी गार्ड
मल्टीपर्पस वर्कर
आया/बाई
कुक
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदक को निम्न में से कोई एक योग्याता होनी चाहिए:
10वीं / 12वीं
कोई भी स्नातक
बीई/बीटेक
परामेडिकल सर्टिफिकेट
नर्सिंग सर्टिफिकेट
मेडिकल टेक्निशियन
डीसीए / पीजीडीसीए
कैसे प्राप्त करें जानकारी
प्लेसमेंट कैंप से जुड़ी विस्तृत जानकारी आवेदक निम्न माध्यमों से प्राप्त कर सकते हैं:
erozgar.cg.gov.in
Chhattisgarh Rozgar App
जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *